ग्रेटर नोएडा,9 मई। एल्डिको ग्रीन मेडोज सोसाइटी ग्रेटर नोएडा के लोगों ने सब्ज़ी वाले के पास शांतिपूर्ण तरीक़े दे गोल निशान के अंदर 6 फ़ीट की दूरी पर खड़े होकर सब्ज़ी लेते हुए अपना शांति पूर्ण सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। सभी मास्क पहने व हैंड सेनिटाइज करके पहुंचे। एक समय पर चार से अधिक लोग नही रहे, इसीलिए कुछ 5-45 पर कुछ 6 बजे कुछ 6-15 बजे आए। निवासियों ने नए बाहरी (आउट्सॉर्स वेंडर्स) का विरोध किया, लोगों का कहना था की जब अनेक दुकाने पहले ही खुली है, फिर नए बाहर के वेंडर्स की कोई ज़रूरत नही है, यह निवासियों की जान ख़तरे में डालने का फ़ैसला हैं। देवेन्द्र नागर ने बताया कि आरडबल्यूए का समय 1 वर्ष पूर्व ही खत्म हो चुका है और चुनाव आरडबल्यूए द्वारा वोटर लिस्ट ना बनाने के कारण नही हुए व रजिस्ट्रार ने भी कोई फ़ैसला लेने व खर्च पर रोक लगा रखी है। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, राकेश नेगी, विनोद डगर, संजीव अग्रवाल, अजय कटारिया, निखिल सुमन, अश्वनी शर्मा, देवेंद्र नागर, डी.एस. भाटी, सचिन प्रबोध बलयन आदि रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…