रबूपुरा। शनिवार को श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ढ़ाके वाले मंदिर प्रांगण में महाराणा प्रताप जयंती मनाई। उनके छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलित कर पुष्प अर्पण करते हुए उन्हें नमन किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ने वीर महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी तलवार की छनक से दुश्मन दहल उठता था तथा वह मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले अदम्य साहस एवं स्वाभिमान के प्रतीक थे तथा मातृभूमि रक्षा के लिए वर्षों जीवन जंगल में बिता दिया। इसके साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए कई युवाओं को विभिन्न पदों की जिम्मदारी सौंपी गई तथा सोशल डिस्टेंड़िग का पालन करते हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए निमयों का पालन करने की अपील की गई। इस मौके पर योगेश भाटी, दीपक ठाकुर, ललित तौमर, लोकेश भाटी, गविन्द्र सिंह, मनोज भाटी आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…