" data-ad-slot="">

जिम्स में राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने अमृत फार्मेसी का किया उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। उत्तर प्रदेश के  नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया, इस दौरान जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व दादरी विधायक तेजपाल नागर मौजूद रहे। इस दौरान महेश चन्द्र गुप्ता ने विधायक धीरेन्द्र सिंह व विधायक तेजपाल नागर के साथ निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता आदि के साथ बैठक की, जिसमें संस्थान निदेशक डॉ. (बिग्रे.) राकेश गुप्ता ने बताया कि एमसीआई से अनुमति मिलने के बाद 1 अगस्त 2019 से 100 सीट पर एमबीबीएस छात्र की पढाई शुरू हो चुकी है, तथा नवम्बर में एमसीआई द्वारा प्रथम नवीनीकरण हेतु निरीक्षण हो चुका है।

संस्थान को एमसीआई की एम.डी.-एम.एस. के समकक्ष राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड से डीएनबी पाठयक्रम की अनुमति मिल चुकी है जिसकी शुरूआत जून 2020 से हो जायेगी। मरीजों को पीपीपी मॉडल पर सीटी और एमआरआई जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि निदेशक राकेश गुप्ता की मेहनत व कोशिशों की बदौलत आज यह संस्थान सफलता की नई इबारत लिख रहा है। इस संस्थान से हजारों गरीब लोगों लगभग निःशुल्क ईलाज का लाभ उठा रहे हैं और प्राइवेट अस्पताल इसी ईलाज का गरीब मरीजों से हजारों रूपये का बिल बनाकर लूट लेते हैं। तेजपाल नागर ने बताया कि संस्थान में सुविधा सम्पन्न लोगों के लिए प्राईवेट वार्ड की स्थापना की गयी है जिसका लोकार्पण कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा दिसम्बर 2019 में किया गया। महेश चन्द्र गुप्ता ने प्रशासनिक भवन परिसर में वृक्षारोपड करने के उपरान्त संस्थान परिसर में मरीजों व क्षेत्र की जनता को बाजार मूल्य से सस्ती दरों पर दवाई उपलब्ध कराने हेतु खुलवाये गये अमृत फार्मेसी का लोकार्पण किया। मंत्री  ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को फल वितरित किये एवं संस्थान के बारे में फीडबैक लिया। समस्त संकाय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा ब्रिगेडियर गुप्ता के आने के बाद संस्थान में पहले से काफी विकास हुआ है। अन्त में जाते हुए उन्होंने कहा कि वह संस्थान की कमियों को पूरा करने एवं विकास के लिए सरकार से हर सम्भव सहयोग व सहायता का आश्वासन भी दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>