रबूपुरा। करीब 10 दिन पूर्व विद्युत विभाग द्वारा गांव नगला केसरी में छापेमारी कर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में उपकेंद्र पर भाकियू भानू के नेतृत्व धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। धरनारतों ने मांगें पूरी नहीं होने तक संर्घष जारी रखनें एवं उपकेंद्र पर तालाबंदी कर बडे पैमाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के राष्टीय महासचिव बेगराज गुर्जर ने कहा कि विद्युत विभाग ने भेदभाव पूर्ण कार्यवाही की गई है। 11 वर्ष पूर्व गांव में बिजली की लाईन खींची गई थी लेकिन उसमें आपूर्ति शुरू नहीं की गई। बावजूद इसके भी गांव में छापेमारी कर किसानों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करा दिये गये। जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह ने कहा कि किसानों पर दर्ज मुकदमें वापिस लिए जाये तथा कैम्प लगाकर ग्रामीणों के कनैक्शन मुहैया कराये जायें तथा लाईन में विद्युत आपूर्ति सुचारू की जाये। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तक धरना निरन्तर जारी रहेगा तथा निस्तारण नहीं होने पर विभाग के प्रति आंदोलन किया जायेगा।इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता भाटी, राष्ट्रीय महामंत्री युवा प्रकोष्ठ धीरेन्द्र छौंकर, प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वारी सिंह, रोताह भाटी, जगदीश शर्मा, प्रेमसिंह, राजवीर मुखिया, मंजू, बबली, सुनीता, मधू, नामिता, मोनू, राजू, अशोक आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…