ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। होली पब्लिक स्कूल, सेक्टर-सिग्मा-एक में कक्षा-12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सबसे पहले कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का स्वागत विद्यालय के प्रवेश द्वार पर तिलक लगाकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मां सरस्वती की प्रतिमा की पूजा अर्चना की गयी तथा प्रधानाचार्या, उप प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्वलित किया।
कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सीनियर विद्यार्थियों आने वाले भविष्य के लिए उत्साहवर्धन किया। कक्षा-12वीं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित हुआ, जिसमें म्यूजिकल चेयर, बैलून बस्टिंग, चित गेम और मिनट टू विन। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या अंजू पुरी ने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मिस्टर एचपीएस का खिताब निशांत सिंह ने जीता और मिस एचपीएस शिवानी यादव रही। बारहवीं के विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन कोआर्डिनेटर शिल्पी, भावना शर्मा, सुनीता सिंह ने किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…