" data-ad-slot="">

एच एल इंटरनेशनल स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एचएल इंटरनेशनल का स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा, 25 जनवरी। ईकोटेक-1 स्थित एचएल इंटरनेशनल स्कूल में स्थापना दिवस पर बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया। इसके अलावा छोटे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। वहीं मार्शल आर्ट प्रशिक्षित छाद्ध-छात्राओं ने प्लेट्स तोड़कर अपने जोश और मजबूती प्रदर्शित की। स्कूल में मुख्य अतिथि विधायक तेजपाल नागर और उत्तराखंड के गढ़वाल विवि के पूर्व उप कुलपति बीएस राजपूत ने दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

नन्हें मुन्ने बच्चों की विभिन्न दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपना जोश जाहिर किया। वहीं, विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कलाबाजी का प्रदर्शन कर अभिभावकों और समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव पर मार्शल आर्ट प्रशिक्षित छात्राओं ने आत्मरक्षा के गुर दिखाते हुए अपने जज्बे और चपलता को प्रदर्शित किया। वहीं, छात्र-छात्राओं ने तकनीक और प्रशिक्षण के बल पर सीमेंट की प्लेट्स को हाथ से तोडऩे का प्रदर्शन कर सभी को चकित कर दिया। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक लेखराज सिंह, प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, प्रधानाचार्य पी.के. थॉमस और संयोजक अरविंद भाष्कर समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>