" data-ad-slot="">

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ कार्निवल, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। एपीजे इंटरनैशनल स्कूल ने अपने प्रांगण में बड़े ही जोर- शोर से उबंटू (UBUNTU) कार्निवल का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ CBSE के ज्वाइन सेकेट्री आर.पी. सिंह (मुख्य अतिथि) और विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित और स्वागत नृत्य  के साथ  हुआ। प्रांगण में कक्षा- तीन से लेकर कक्षा- ग्यारहवीं तक के विद्यार्थियों ने गेम्स की स्टॉल लगाईं। सभी इन खेलों का लुफ्त उठा रहे थे, मनोरंजन के लिए  ब्रेक डांस झूला, ड्रेगन झूला , हाथी झूला और खाने के लिए बर्गर , पिज्जा , टिक्की , आइसक्रीम ,जूस , भेल पूरी इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध थी। कम से कम चार से पांच हजार लोगों ने इस कार्निवल का आनंद लिया। सभी के चेहरे खिले हुए थे।

कार्निवल में खादी फैशन शो, समकालीन नृत्य प्रदर्शन, राजस्थानी फोक डांस, सालसा डांस, बैटल ऑफ बैंड, बेबी शो और अन्य बहुत कुछ कार्यक्रमों की सूची शामिल है। बीच- बीच में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होता रहा जिसमें ग्रेटर नोएडा और नोएडा के अन्य बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया। सर्वप्रथम बेबी शो प्रतियोगिता में बीस बच्चों ने भाग लिया। कैटेगरी -1 में छह महीने से लेकर एक वर्ष तक के बच्चों के लिए और केटेगरी- 2 में वर्ष दो  से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए थी। स्टेज पर इन नन्हे- मुन्नों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का मन जीत लिया। बच्चों की रैंप वॉक देखकर सभी हक्के- बक्के रह गए। मुख्य केंद्र बिंदु महात्मा गाँधी जी की 150 वी वर्षगाँठ पर उनके द्वारा चलाया गया खादी था सभी बच्चों ने खादी के कपडे पहने थे और बच्चों के साथ स्टेज पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने भी रैंप वॉक करके प्रांगण का शमां बाँध दिया।मुख्य अतिथि आर. पी. सिंह का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह और एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के सीनियर एजुकेटर नैय्यर ने शॉल उढ़ाकर किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित किया और विद्यार्थियों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। मंच पर उन्होंने अपने भाषण में एपीजे को धन्यवाद किया और उन्होंने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। अंत में  विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह ने  मुख्य अतिथि आर.पी. सिंह, नैय्यर और सभी दर्शकों का धन्यवाद किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>