" data-ad-slot="">

जीबीयू में अभ्युदय 2k20 के समापन सत्र में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले पांच दिन से चल रहे राष्ट्रीय युवा कार्निवल अभ्युदय 2के20 के समापन सत्र में देश के विभिन्न भागों से आए प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह एवं नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अंतर्गत चित्रकारी प्रतियोगिता में राजलक्ष्मी पाणिग्रही, मोनो एक्ट में स्निग्ध त्रिपाठी, एकल गायन में अर्जुन शर्मा, कविता पाठ में आर्यन शर्मा, एकल नृत्य में अंकित कुमार, समूह नृत्य में स्टेपर्स ग्रूप, फोटोग्राफी में अमन खेवरिया, स्टोरी टेलिंग में एंन वैलेंटाइन, युगल गायन में देवांश और महिका, पिक्टोरियल स्टोरी राइटिंग में आकांक्षा सैनी, बेस्ट प्रेजेंटेशन में यथार्थ चौहान, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में रिया नागर और प्रियतम, रंगोली प्रतियोगिता में अंजना गौतम और जीवन यादव और शॉर्ट फिल्म में कृति को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अभय  मुख्य प्रचारक एबीवीपी ग्रेटर नोएडा, प्रो. एन.पी. मलकनिया अधिष्ठाता स्कूल ओफ वोकेशनल स्टडी तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मनमोहन सिंह सिसोदिया ने दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के एनएसएस संयोजक डॉक्टर सुशील कुमार ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया। एनएसएस के लक्ष्य गीत और राष्ट्रगान के साथ अभ्युदय  2 के20 के संयोजक डॉ प्रकाश चंद्र दिलारे ने धन्यवाद ज्ञापन कर उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया।  इस अवसर पर डॉ. लवी सरिकवार, डॉ. कविता सिंह, डॉ. अमित अवस्थी, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. प्रियंका गोयल के साथ एन एस एस की सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नागेन्द्र सिंह, डॉ. समर, डॉ. भावना तथा डॉ. प्रियंका सिंह के साथ विभिन्न वि.वि. एवं महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राएँ उपस्थित रहें।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>