रबूपुरा। शनिवार को जिला अधिकारी ने कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। साथ ही थाना दिवस के अवसर पर आये लोगों से वार्ता की। हालांकि इस दौरान किसी सम्बंध में कोई शिकायत नहीं मिली तथा निरीक्षण में भी सब सामन्य मिला। तत्पश्चात उन्होंने एक क्षेत्र के एक निजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर छात्रों की हौंसला अफजाई की। जानकारी अनुसार जिला अधिकारी बीएन सिंह व एसडीएम जेवर गूंजा सिंह शनिवार को अचानक रबूपुरा कोतवाली पहंुचे और वहां की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही लोगों से बातचीत की। थाना दिवस के अवसर पर कोई फरियादी शिकायत लेकर वहां नहीं पहंुचा। डीएम ने पुलिसकर्मियों को कुछ आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये। इसके साथ ही नारायणा पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट एंड़ गाइड़ कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुए शिक्षा एवं प्रदूषण के सम्बंध में जागरूकता फैलाने का आवहान किया। इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम जेवर गूंजा सिंह, रामदेव रावल, जितेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर आदि समेत सैकड़ो छात्र, स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…