" data-ad-slot="">

बिजली कटने के बाद एलईडी बल्ब पांच घंटे तक करेगा घर रौशन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-खास तौर से ग्रामीण अंचल के लिए तैयार किया गया है एलईडी बल्ब

ग्रेटर नोएडा,15 नवम्बर। गांवों में बिजली की कटौती के चलते लोगों को अंधरे में रहना पड़ता है, उसी को देखते हुए चेतना इलेक्ट्रानिक्स प्रा.लि. ने ऐसा एलईडी बल्ब तैयार किया है जो बिजली कटने के पांच घंटे तक घर को रौशन कर सकता है। यह एलईडी बल्ब खास तौर से ग्रामीण अंचल के लिए तैयार किया है जहां पर लोग इन्वर्टर नहीं लगा पाते हैं। कंपनी की निदेशिका अंजू जैन ने बताया कि यह एलईडी खासकर ऐसे स्थानों के लिए बनाया गया है जहां बिजली कम आती हो। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बहुत उपयोगी है। यह एलईडी आमतौर पर एक एलईडी बल्ब जैसा दिखाई देता है लेकिन एलईडी बल्ब के पीछे छोटी सी बैटरी लगी है। कंपनी की ओर से अभी यह मात्र नौ वॉट में ही उपलब्ध है। चार्ज होने पर एक बार में यह पांच घंटें चलता है।

अंजू जैन ने बताया कि इसमें लगी बैटरी की लाइफ साइकिल करीब पांच सौ बार है। यदि एलईडी की बैटरी का जीवन चक्र खत्म भी हो जाता है तो उसका एलईडी बल्ब बिजली आने पर आम एलईडी की तरह रोशनी देगा। उन्होंने बताया कि कंपनी ने इसकी कीमत की कीमत करीब 350 रुपये रखी है। सीईपीएल कंपनी ने एक और एलईडी उतारी है जो तीन स्टेप में अलग-अलग रोशनी देती है। पहली बार लाइट का स्विच ऑन करने पर पहले तेज रोशनी देगी जिसमें आप पढऩे-लिखने के लिए उपयोग कर सकते हो। इसके बाद दोबारा स्विच को दबाने पर इसकी मद्यम रोशनी में आप घर के अन्य आम कार्य कर सकते हैं। वहीं, तीसरी बार में बेहद कम हो जाएंगी, जिसमें आप सोते समय नाइट लैंप का उपयोग कर सकते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>