ग्रेटर नोएडा,14 दिसम्बर। जिला कारागार में सामाजिक संगठन सीआरडीजी फाउंडेशन के द्वारा वहां के कैदियों के लिए 300 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह में जिला कारागार के जेलर अधीक्षक विपिन मिश्रा, जेलर ए के. सिंह, जेलर सत्य प्रकाश व अन्य जेल अधिकारियों के साथ सीआरडीजी फाउंडेशन के निदेशक अरविंद तिवारी व रंजना तिवारी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डा. अनिल प्रकाश गोयल उपस्थित थे।
सीआरडीजी फाउंडेशन के निदेशक अरविंद तिवारी ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए वहां पर कुछ अच्छी चुनी हुई पुस्तकों व पुस्तकों को रखने के लिए अलमारी की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे कि वहां के कैदियों को खाली समय में अच्छे साहित्य पढ़ने को मिले और वह अपने भविष्य में एक सकारात्मक सुधार ला सकें। सीआरडीजी फाउंडेशन ने गत वर्ष 15 अगस्त 2018 को जिला कारागार प्रांगण में विभिन्न प्रकार के 350 वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया था। अरविंद तिवारी ने यह भी अवगत कराया के जिला कारागार गौतम बुध नगर में और भी ऐसे विकल्पों के विषय पर भी कार्य योजना तैयार की जा रही है जिससे कि वहां के कैदियों को वहां रहते हुए एक नई कार्य दिशा मिल सके और वहां से निकलने के पश्चात भी वह उन कार्यों से जुड़ सकें जिससे कि वह भविष्य में होने वाले भटकाव से बच सकें और देश को एक नई दिशा देने में सहायक साबित हों। इस एनजीओ के द्वारा पूरे भारत में जगह-जगह समाज हित से जुड़े पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, ग्रामीण रोजगार, स्वास्थ्य व अन्य समाज उपयोगी कार्य किए जा रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…