" data-ad-slot="">

एनआईईटी को मिला “पार्टनर्स इन ग्रोथ अवार्ड-2019”तथा “यूथ टाक 20 अवार्ड”

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 दिसम्बर। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी को एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद), नई दिल्ली में आयोजित भारत के एक उच्च- प्रभाव उद्योग संस्थान इंटरैक्शन इवेंट में आईसीटी एकेडमी ब्रिज-2019 के 43 वें संस्करण में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए पहचाना और सराहा गया। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा ने आईसीटी एकेडमी की इस पहल में उत्तर प्रदेश/दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में उत्कृष्ट भागीदारी तथा सहयोग के लिए “पार्टनर्स इन ग्रोथ अवार्ड 2019” तथा “यूथ टाक 20 अवार्ड”  प्रो अनिल सहस्रबुद्धे-अध्यक्ष एआईसीटीई, प्रो. के.के. अग्रवाल-अध्यक्ष-एनबीए, लक्ष्मीनारायण-एमेरिटस फाउंडर वाइस चेयरमैन-कॉग्निजेंट और अध्यक्ष आईसीटी एकेडमी, बीवीआर मोहन रेड्डी-संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष-साइयंट, एम शिवकुमार-सीईओ-आईसीटी एकेडमी और डॉ. बी. अंबुथाम्बी-कार्यकारी उपाध्यक्ष-आईसीटी एकेडमी की उपस्थिति में ग्रहण किया। “संवर्धित कौशल-गतिशील विकास” विषय पर आधारित आईसीटी एकेडमी ब्रिज-2019 सम्मेलन भारत के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए उद्योग एवं शिक्षण जगत के विशेषज्ञों और नीति-निर्माताओं को एक साथ एक मंच पर लाने का आयजन था। इस सम्मेलन ने हितधारकों को अत्याधुनिक एवं परिवर्धित तकनीकों का पता लगाने तथा नए लोगों और विचारों से जुड़ाव के माध्यम से एक साथ मिलकर एक बेहतर भारत का निर्माण करने का अवसर प्रदान किया।

सम्मेलन ने तकनीकी रुझानों को आगे बढ़ाया और दूरदर्शी लोगों को सही कौशल मिश्रण के लिए अपना खाका तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जिससे मौजूदा और आगामी कार्यबल को बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ प्रतिस्पर्धा करने के अलावा, उद्योग और शिक्षा जगत को एक साथ जोड़कर भविष्य के भारत को दिशा में उठाया गया एक महावपूर्ण कदम साबित होगा। आईसीटी एकेडमी एक गैर-लाभ सामाजिक संस्थान है जो कि पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर भारत सरकार, राज्य सरकारों एवं उद्योग जगत के अनुबंध के अंतर्गत 2009 में स्थापित किया गया। इस संस्थान का गठन सरकार, सूचना एवं संचार तकनीक क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों एवं नासकॉम के प्रतिनिधित्व से किया गया। आईसीटी एकेडमी भारत सरकार के कुशल भारत स्वप्न के प्रसार एवं प्रतिकृति के लिए अपने प्रकार का एक अनूठा संस्थान है, जो कि नीति आयोग,भारत सरकार की राष्ट्रीय नियोजन संस्था से समर्थित एवं संस्तुत है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>