" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘संस्कृति क्लब’ द्वारा भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान में आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं संस्थान के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष का समारोह ‘वंदे मातरम्’ के 150 गौरवशाली वर्षों तथा ‘युवा शक्ति के साथ विकसित भारत 2047’ की भावना को समर्पित रहा। पूरे परिसर में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविताओं एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।

इस अवसर पर जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि इसके साथ राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियां भी जुड़ी हुई हैं। भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग, समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को भारत की गौरवशाली विरासत से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा, नवाचार, उद्यमिता, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक युवा अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे बड़ी शक्ति है।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को साकार करने तथा देश की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्कृति क्लब के सदस्यों एवं विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई।  समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रनिर्माण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>