" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल द्वारा रविवार, 9 अगस्त 2026 को भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के संरक्षण में आयोजित यह यात्रा शाम 5 बजे दुर्गा पूजा ग्राउंड, सेक्टर-137, नोएडा से प्रारम्भ होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के स्मारक स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में स्कूली बच्चों, शिक्षकों, महिलाओं, सेवानिवृत्त सैनिकों, वरिष्ठ नागरिकों, क्षेत्रवासियों तथा भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से गुंजायमान हो उठा। यात्रा का सबसे भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब नन्हे-नन्हे बच्चे अपने हाथों में तिरंगा थामकर राष्ट्रगौरव के जयघोष कर रहे थे। उनके हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह उपस्थित लोगों को भावविभोर कर रहा था। यह दृश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रीय संस्कारों और राष्ट्रनिष्ठा का जीवंत परिचायक बना। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी , मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी वीरेंद्र भाटी एवं मण्डल प्रभारी मनोज गर्ग ने राष्ट्रसेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सेवानिवृत्त सैनिकों एवं वरिष्ठ नागरिकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके त्याग, शौर्य और समर्पण के प्रति प्रत्येक नागरिक का कृतज्ञ होना आवश्यक है। अर्पित तिवारी ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान, संघर्ष और राष्ट्रीय स्वाभिमान की अमर गाथा का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रगाढ़ करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को जन-जन का संस्कार बनाना है। यात्रा में शामिल नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

2 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

1 day ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

1 day ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

1 day ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

2 days ago

थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध  मंत्री Napintorn Srisunpang ने  IHE 2026 के तीसरे दिन  किया दौरा

भारी बारिश के बावजूद हॉस्पिटैलिटी जगत का उत्साह बरकरार; मास्टर बेकर्स चैलेंज, कुलिनरी मास्टरक्लास, IIID…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>