-कार्निवाल में बच्चों के मनोरंजन के लिए आयोजित किए गये थे कार्यक्रम
ग्रेटर नोएडा 15 दिसम्बर। स्वर्ण नगरी स्थित जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। पूरे विद्यालय को रंग विरंगे गुब्बारों, क्रिसमस ट्री व घंटियों आदि से सजाया गया। कार्निवल का विषय सपनों की दुनिया था। इस कार्निवल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सर्व धर्म संभाव की भावना का विकास करना। क्रिसमस का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाने के साथ-साथ छात्रों में व्यापार कौशल का विकास करना था। इसमें विद्यालय की सभी कक्षाओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न खाद्य पदार्थों तथा खेलों के स्टाल लगाये। विद्यालय प्रांगण में बाहरी लोगों ने भी अपने उत्पादकों की दुकानें लगाईं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश करनानी तथा निर्देशक दीपक करनानी एवं स्कूल सदस्य कमेटी की संरक्षिका मैना देवी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने कार्निवल का निरीक्षण भी किया तथा स्टाल पर जाकर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं जैसे बेबी शो, नृत्य, चित्रकला, टैलेंट शो, क्विज, तम्बोला आदि का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों, अभिभावकों तथा अतिथियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विभिन्न प्रकार के झूलों का भरपूर आनंद लिया। बग्गी में सवार सांता क्लॉज़ ने आकर बच्चों को मिठाइयाँ बांटकर कार्यक्रम में धूम मचा दी। अंत में लकी ड्रा निकाल कर, लोगों को बहुमूल्य पुरस्कार वितरित करके कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने क्रिसमस की बधाई देते हुए सबको धन्यवाद दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…