" data-ad-slot="">

जिला मजिस्ट्रेट ने पूर्व ओरिएंटेशन सप्ताह में ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (GNIOT) के छात्रों को शिक्षा का महत्व सिखाया

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,3 नवंबर। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (इंजीनियरिंग संस्थान) द्वारा 3 नवंबर से 12 नवंबर, 2020 तक एक साप्ताहिक पूर्व-ओरिएंटेशन (उन्मुखीकरण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुहास लालिनकेरे यतिराज, जिला मजिस्ट्रेट, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र के बाद उद्योग विशेषज्ञों और शिक्षाविदों के व्याख्यान की एक श्रृंखला को शामिल किया गया, जो 12 नवंबर 2020 तक जारी रहेगा। नए छात्रों का स्वागत निर्देशक डॉ. राजेश गोयल, अधिष्ठाता डॉ. धीरज गुप्ता और अधिष्ठाता (प्रथम वर्ष) डॉ. बी एस चौहान के ऑनलाइन सम्बोधन से हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन, विशेषज्ञ पीयूष दीक्षित, सीईओ, एल्टियस डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड और डॉ. मुकेश अरोरा, पूर्व जनरल मैनेजर & हेड, भेल दिल्ली, ने उभरती हुई तकनीकी, डिजिटलाइजेशन, इंजीनियरिंग में कैरियर की संभावनाएं, उद्योगों और शैक्षणिक के बीच का अंतर एवं सामंजस्य पर अपने अनुभव साझा करते हुए सभी विद्यार्थिओं का मार्गदर्शन किया। सप्ताह के अन्य दिनों में इंजीनियरों का महत्व, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मानवीय मूल्य और पेशेवर नैतिकता पर विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित किये जायेंगे।
इस साप्ताहिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थिओं में बहुआयामी ज्ञान को समावेशित करना है। सभी प्रसिद्ध विशेषज्ञों का उद्देश्य विद्यार्थिओं में मानवीय मूल्यों के साथ-साथ तकनीकी योग्यता विकसित करना है। जिससे वे आगामी जीवन की चुनौतियों से सामना करते हुए, अपनी मानवीय इच्छा-आकांक्षाओं को सदैव पूरा कर सकें। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने नए सत्र में प्रवेश कर रहे सभी छात्र – छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>