" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रीन बेल्ट में पेड़ो में लगी दीमक, करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्राधिकरण पर प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएड। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले सेक्टर जू, म्यू ओमीक्रोन सिगमा आदि सेक्टरों में बनी हुई ग्रीन बेल्ट एवं 130 मीटर रोड के बीचो बीच लगे हुए लाखों पेड़ों में प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही से लगी दीमक के कारण पेड़ जड़ से ही नष्ट हो रहे हैं । जिसकी समस्या के समाधान की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद को पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में लाखों पेड़ अब से 20 वर्ष पूर्व लगे थे। जिनकी देखरेख का जिम्मा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कंधों पर है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के कारण लाखों पेड़ दीमक की भेंट चढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण हर वर्ष लाखों पौधे रोपित कर विश्व रिकॉर्ड बना रहे हैं। लेकिन 20 वर्ष पूर्व लगे पेड़ों की देखभाल में लापरवाही एवं भ्रष्टाचार हो रहा है।उन्होंने बताया कि इन्हीं पौधों की रक्षा के लिए (ट्री गार्ड) पौधा रक्षा कवच लगाए गए थे। जिससे कि पेड़ की रक्षा हो सके। लेकिन उनको सही समय पर नहीं निकालने के कारण वही रक्षा कवच की लोहे की पत्तियां पेड़ों के बीच तना में आ चुकी है जिसकी वजह से पेड़ कमजोर हो गए हैं हल्की सी आंधी में ही पेड़ गिर जाते हैं । ट्री गार्ड की वजह से पेड़ों का दम घुट रहा है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि जल्द ही इन पेड़ों से ट्री गार्ड एवं दीमक की दवाई लगाकर इन पेड़ों को नहीं बचाया गया तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान संस्थापक सदस्य आलोक नागर,प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण, मास्टर दिनेश नागर , रिंकू भाटी ,हबीब सैफी आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>