" data-ad-slot="">

स्कूल के खिलाफ अभिभावक दर्ज कराना चाहते हैं देश द्रोह का मुकदमा……………

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,1 नवम्बर। स्कूल फीस के मुद्दे पर 8 स्कूलों के अभिभावक चारमूर्ति गौर चौक इकट्ठा हुए और सांकेतिक प्रदर्शन किया। राहुल गर्ग ने बताया के फीस मुद्दे पर एक सयुंक्त मोर्चा बनाया जा रहा है जिसमे गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूलों के अभिभाविक, सामूहिक रूप से ये लड़ाई लड़ेगे। हर सप्ताह इसी तरह कुछ अभिभाविको के साथ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभिभाविक नेता मनोज कटारिया ने इस बात का स्वागत किया है। सभी अभिभावकों की मांग है कि करोना काल की स्कूल फीस को जुलाई तक माफ की जाए। उसके बाद ऑनलाइन क्लास के लिए स्कूल फ़ीस ऑनलाइन के दर से ही लिया जाए जो कि सामान्य स्कूल फ़ीस शुल्क के लगभग 25 प्रतिशत होता है। बहुत से ऑनलाइन पोर्टल पर ये शिक्षा बेहतर विकल्पों के साथ उपलब्ध है। स्कूल सरकारी आदेशों की खुलेआम अनदेखी कर बच्चों को फीस के नाम पर ऑनलाइन क्लासेज से वंचित कर रहे है। बच्चों के ऑनलाइन इम्तिहान के रिजल्ट रोके जा रहे है, सीबीएसई का रेजिस्ट्रेशन स्कूल द्वारा नही किया जा रहा है। इससे बच्चों के ऊपर गहरा मानसिक सदमा पहुंचने का डर है और वो हीन भावना का शिकार हो रहे है। बुद्धिजीवी, गणमान्य व्यक्ति और यहाँ तक कि प्रधानमंत्री भी कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य होते है। एनसीआर पैरेंट्स एसोसिएशन के अध्य्क्ष सुखपाल सिंह तूर ने माँग की के अगर इसी तरह देश के भविष्य का शोषण जारी रहता है तो ऐसे स्कूलों के ऊपर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। विकास कटियार ने कहा के प्रशासन को तुरंत डिस्ट्रिक्ट फीस रेगुलेटरी समिति की मीटिंग बुला कर, फीस मुद्दे का समाधान करना चाहिए। हम इसके लिए लगातार प्रयासरत है। इस दौरान St. John School-Greater Noida West, Aster Public School- GNW, SKS World School- GNW, Ryan Int. School- GNW, Sarvottam Int.School- GNW, The Millennium School, Sec-119, Noida, The Millennium School, Sec-41, Noida और DPS- GNW के अभिभाविक मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>