" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जिले में मिहिर सेना का विस्तार, रविन्द्र सिंह को जिलाध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 नवम्बर। मिहिर सेना आम लोगों की समस्या उठाकर शासन प्रशासन की पोल खोलेगी, शासन की नीतियों नजर अंदाज करने वाले नौकरशाहों को बेनकाब करेगी, यह बात प्रेस वार्ता में मिहिर सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा। इस दौरान मिहिर सेना पार्टी का विस्तार किया गया, जिसमें कविता रौसा को प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रविन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, ऋतुराज भाटी जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, इन्द्रजीत गैराठी विधान सभा अध्यक्ष दादरी, शहर हूण, महासचिव विधान सभा दादरी को जिम्मेदारी दी गयी। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, कैलाशचन्द, लोकेश वर्मा, देशराज सिंह, रविन्द्र, सचिन मकोड़ा, आकाश, राजकुमार भाटी, राहुल, विकाश, गौरव, रोहित आदि मौजूद रहे। मनोज चौधरी ने कहा कि पार्टी का विस्तार तेजी से किया जा रहा है, मिहिर सेना उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश में काम कर रही है। पार्टी राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है,इसीलिए भाजपा को समर्थन करती है। अगर भाजपा नीतियों से हटकर काम करेगी तो उसका विरोध किया जाएगा। पार्टी जेवर एयरपोर्ट का नाम सम्राट महिर भोज का नाम रखने की माग कर रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसर अपनी गलत नीतियों के कारण शहरवासियों एवं उद्योगपतियों का शोषण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद प्राधिकरण में बैठे अधिकारी अपने मन माने तरीके से गलत नीतियों का निर्धारण कर रहे हैं, जिसके चलते शहर के तमाम लोग शोषित हो रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकार प्रयासरत है कि अधिक से अधिक औद्योगिक भूखण्ड विकसित किए जाने तथा लोगों को अधिक से अधिक रोजगार देने के लिए काम कर रही है। प्राधिकरण आवंटन दर दोगुना करके उद्योग को जिले से बाहर कर रहा है। मिहिर सेना प्राधिकरण के गलत नीतियों का विरोध करती है,मिहिर सेना प्राधिकरण के गलत नीतियों का उजागर करेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>