रबूपुरा। सोमवार तड़के खेत पर जोताई करने जा रहे किसान के ट्रैक्टर को बाइक सवार चोरी कर ले गये। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उनका पीछा भी किया लेकिन असफल रहा। मामले की पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गांव म्याना निवासी सुरेन्द्र पुत्र नेत्रपाल सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जोतने जा रहा था। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूरी पर रास्ते में ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा कर वह शौच के लिये चला गया। इसी दौरान गांव म्याना की तरफ से बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाशों में से एक पीड़ित का लाल रंग का महिन्द्रा ट्रैक्टर चोरी कर भागने लगे तथा दूसरा बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया। शोर सुन कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और चोरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नही लगा। पुलिस का कहना है पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…