ग्रेटर नोएडा,23 नवम्बर। जेवर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना के संबंध में सुरक्षा की दृष्टि को लेकर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से स्थल का निरीक्षण। जिले में बन जेवर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट क्षेत्र में कहां कहां पर थाने पुलिस चौकियां फायर की व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाएं स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे एवं माननीय क्षेत्रीय विधायक ठाकुर धीरेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा एयरपोर्ट क्षेत्र का गहन स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के उपरांत दोनों अधिकारियों एवं विधायक ने जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर गहन विचार-विमर्श भी किया गया, ताकि जेवर एयरपोर्ट क्षेत्र में थाना पुलिस चौकियां एवं फायर से संबंधित तथा सुरक्षा से जुड़े हुए अन्य सभी व्यवस्थाएं आरंभ की जा सके। भ्रमण के दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार, पुलिस के अधिकारी गण तथा यमुना प्राधिकरण अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…