" data-ad-slot="">

जिले में 13 लोगों सहित दो महिला स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 मई। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा गौतम बुद्ध नगर में लगातार बढ़ रहा है। हालांकि रोजाना ठीक हो रहे मरीज एक बेहद अच्छी खबर है। आज जिले में कोरोना से संक्रमित 13 लोगों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 192 हो गया है। अब तक जिले में 109  लोग ठीक हो चुके हैं। आपको बता दे कि पिछले 24 घंटे में 8 इलाकों से 13 लोग कोरोना से संक्रमित मिले है, जिसको लेकर अब जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। वही गौतमबुद्ध नगर में निरंतर रूप से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 7 में एक 57 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उसे स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन में भर्ती करा दिया है और उसका उपचार कर रहे हैं। नोएडा के सेक्टर 8 में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। यहां आज कोरोना से संक्रमित दो लोगों की पुष्टि हुई है। जिनमें 42 वर्षीय व्यक्ति व 16 वर्षीय किशोर शामिल हैं। वहीं सेक्टर 31 में 1 बच्चा व 37 वर्षीय पुरुष को कोरोना की पुष्टि हुई है। दूसरी ओर नोएडा के सेक्टर 137 स्थित अजनारा डैफोडिल सोसायटी में 41 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। ग्रेटर नोएडा में भी कोरोना से संक्रमित 7 लोगों की पुष्टि हुई है, जिनमें से चार लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव से हैं। यहां 20 व 18 वर्षीय युवती एवं 48 व 22 वर्षीय पुरुषों को कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 1 में 25 वर्षीय युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ग्रेटर नोएडा में दो स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। 30 वर्षीय महिला राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है तो वहीं दूसरी ओर शारदा अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय महिला को कोरोना की पुष्टि हुई है। जिला निगरानी अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि 24 घंटे में 13 लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है , साथ ही उन्होंने कहा की जिन क्षेत्रों से 13 लोगों की पुष्टि हुई , वहां पहले भी कोरोना से संक्रमित लोग मिल चुके है। गौतम बुद्ध नगर में 109 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं 83 एक्टिव केस हैं।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>