ग्रेटर नोएडा,17 नवम्बर। ग्रेटर नोएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के एम.सी.ए. विभाग द्वारा “ब्लॉकचेन ओवरव्यू-बिजनेस फाउंडेशन्स” पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल एवं अधिष्ठाता, डॉ. धीरज गुप्ता ने मुख्य वक्ता डॉ. आशीष सेठ, प्रोफेसर (इनहा, विश्वविद्यालय, ताशकंद, उज्बेकिस्तान), का स्वागत करते हुए किया। डॉ. सेठ आईईईई एवं सीएसआई में एक सक्रिय सदस्य के रूप में भी कार्यरत हैं। डॉ. आशीष सेठ ने ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी की अवधारणा को डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की रीढ़ की हड्डी बताते हुए डेटाबेस और एक रिकॉर्ड कीपिंग सिस्टम के महत्त्व को भी साझा किया। वेबिनार के सत्र में सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के बारे में गहन ज्ञान अर्जित किया। अंत में, डॉ. आशीष सेठ ने विभिन्न तरीकों का भी उल्लेख किया जहां ब्लॉकचेन उपयोगी हो सकता है जिसमें व्यक्तिगत पहचान, भूमि रजिस्ट्रियां, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला, स्वास्थ्य सेवा, एयरलाइंस आदि शामिल हैं। उन्होंने छात्रों के लिए कई अच्छे उदाहरणों का हवाला दिया ताकि वे इसे आसानी से समझ सकें। एम.सी.ए. विभाग के विभागाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने इस तरह के वेबिनार को विद्यार्थियों की आवश्यकता बताते हुए संस्थान एवं सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. सेठ को धन्यवाद अर्पित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…