" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेनो बीटेक सीएस बिजनेस सिस्टम्स कोर्स शुरु करने वाला एकेटीयू का एकमात्र संस्थान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>


-एनआईईटी ग्रेटर नोएडा का टीसीएस के साथ “कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स” पर चार वर्षीय अंडरग्रैजुएट इंजीनियरिंग कोर्स के लिए करार

ग्रेटर नोएडा,17 नवम्बर। एनआईईटी ग्रेटर नोएडा देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के साथ गठबंधन कर इंजीनियरिंग टैलेंट की बढ़ती हुई आवश्यकता को पूरा करने के लिए उद्योग जगत की आवश्यकता के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार किया है। बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स पाठ्यक्रम प्रारंभ करने वाला एनआईईटी ग्रेटर नोएडा, एकेटीयू का पहला और एकमात्र शिक्षण संस्थान है। यह पाठ्यक्रम आज के समय का सर्वाधिक मांग वाला पाठ्यक्रम है जोकि इंजीनियरिंग टैलेंट की बढ़ती हुई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्पित है।
डिजिटल प्रौद्योगिकी में कौशल के साथ इंजीनियरिंग प्रतिभा की बढ़ती जरूरत को पूरा करने के लिए, टीसीएस ने भारत भर के प्रमुख शिक्षाविदों के साथ साझेदारी में, “कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स” नामक कंप्यूटर साइंस पर 4 साल के स्नातक कार्यक्रम के लिए एक पाठ्यक्रम तैयार किया है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम से स्नातक करने वाले छात्र न केवल कंप्यूटर विज्ञान के मुख्य विषयों का ज्ञान प्राप्त करें, बल्कि मानविकी, मैनेजमेंट और मानव मूल्यों से संबन्धित शिक्षा से भी लब्ध हों। इस चार वर्षीय कोर्स के अंत तक विद्यार्थी आज के उभरते हुये विषयों जैसे एनालिटिक्स, मशीन लर्निंग, क्लाउड कम्प्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स आदि से भी अवगत होंगे जिससे उन्हे स्वयं को उद्योग के लिए तैयार करने का नया आयाम मिलेगा। यह पाठ्यक्रम एआईसीटीई की कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है और इंजीनियरिंग कोर्स के लिए नामकरण के एआईसीटीई ड्रॉप-डाउन मेनू में भी उपलब्ध है।
नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा ने आगामी बैच में छात्रों को सीएसबीएस कार्यक्रम प्रदान करने के लिए टीसीएस के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू पर रमन बत्रा-कार्यकारी उपाध्यक्ष- एनआईईटी ग्रेटर नोएडा तथा तेज भाटला- टीसीएस के उत्तर भारत संचालन और सरकारी व्यवसाय के उपाध्यक्ष और प्रमुख, ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अंतर्गत टीसीएस एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के शिक्षकों को प्रशिक्षित और विकसित करेगा तथा उद्योगजगत के कुशल पेशेवरों द्वारा गेस्ट लेक्चर्स के आयोजन में एनआईईटी का सहयोग करेगा।
रंजन बंद्योपाध्याय-उपाध्यक्ष-मानव संसाधन-टीसीएस ने कहा कि “टीसीएस का उद्योग से संबंधित पाठ्यक्रम बनाने के लिए शिक्षाविदों के साथ साझेदारी करने का एक लंबा इतिहास है।” उन्होने आगे कहा कि “इस कार्यक्रम के माध्यम से, हम उज्ज्वल, प्रतिबद्ध और नैतिक कंप्यूटर विज्ञान स्नातकों को विकसित करने के लिए आश्वस्त हैं जो बिजनेस4.0 के युग में भारतीय आईटी उद्योग के भविष्य के मानव संसाधन की जरूरत को पूरा करेंगे।
एनआईईटी के कार्यकारी उपाध्यक्ष रमन बत्रा के अनुसार एनआईईटी का उद्देश्य अपने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना तथा उनको उनका मनपसंद रोजगार देना है। अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तथा उत्कृष्ट प्लेसमेंट के कारण तथा एनआईईटी के हितधारकों के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि एनआईईटी ग्रेटर नोएडा को यूजीसी ने उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र के पहले ऑटोनॉमस इंस्टीट्यूट का दर्जा दिया है।
बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस सिस्टम्स पाठ्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के इंजीनियरिंग कौशल एवं ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होगा बल्कि विद्यार्थियों के मानविकी, मैनेजमेंट तथा मानवीय मूल्यों के ज्ञान को भी एक नया आयाम देगा।यह पाठ्यक्रम टीसीएस के प्रमुख पेशेवरों तथा शिक्षण जगत के अग्रणी शिक्षकों के गहन मंथन का परिणाम है तथा एआईसीटीई से भी अनुमोदित है। इस पाठ्यक्रम की प्रमुख विशेषता विद्यार्थियों को उद्योग जगत के विस्तृत आयाम से परिचित कराना तो है ही साथ ही साथ इसे पढ़ाने वाले शिक्षकों को स्वयं टीसीएस के द्वारा प्रशिक्षित किया गया है।
इस पाठ्यक्रम में शिक्षण क्रिया के उच्च मानकों का पालन किया जाएगा तथा पठन-पाठन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया को स्वयं टीसीएस के द्वारा मॉनिटर किया जाएगा जिसमें टीसीएस के विशेषज्ञों की सक्रिय भूमिका रहेगी। पाठ्यक्रम में औद्योगिक प्रशिक्षण तथा एक्सपर्ट लेक्चर्स का आयोजन कराने के लिए टीसीएस अपना पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>