" data-ad-slot="">
Categories: HOME

एनजीटी के नियमों को ताक पर रख जमकर बेचे व जलाये गए पटाखे,

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। पटाखों की बिक्री व चलाने पर प्रतिबंध के बावजूद कस्बा व देहात क्षेत्र में लोगों की मनमानी ने हवा में खूब जहर घोला। प्रशासनिक दावों एवं पर्यावरण के हालातों को अनदेखा कर चारों तरफ जमकर आतिशबाजी की गई तथा स्थानीय प्रशासन व एनजीटी नियमों का पालन कराने में पटाखा माफियाओं और लोगों के आगे एक बार फिर नतमस्तक नजर आए। दीपावली व गौवर्धन पूजा के दौरान दोनों दिन लगातार हुई भयंकर आतिशबाजी ने पर्यावरण को धुंध में लपेट दिया। हालांकि शाम के समय तेज हवा के साथ हुई बारिश ने हल्की राहत जरूर दी लेकिन फिर आबोहवा काफी खतरनाक रही। वहीं जहां पुलिस पटाखा बिक्री नहीं होने के दावे करती रही तो दूसरी तरफ कस्बे में करीब आधा दर्जन माफियाओं द्वारा मनमानी कीमत पर पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से की जाती रही। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन द्वारा भले ही एनसीआर में आतिशबाजी बिक्री के लिए अनुमति प्रदान नहीं की गई लेकिन कई पटाखा बिक्रेता अपने घर से पटाखे बेचते रहे तो कई माफियाओं ने घरों में होम डिलीवरी की। दोनों दिन इस आंख मिचौली के खेल में कस्बा समेत पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त मात्र औपचारिकता पूर्ण नजर आई।


दुकानदार और आतिशबाजों का पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का सिलसिला शनिवार शाम से शुरू होकर रविवार देर रात तक चलता रहा। शाम होते ही तेज पटाखों के चलाने का सिलसिला शुरू हो गया था। कई लोगों ने पटाखे ने मिलने की स्थिति में देसी बम खरीद पर चलाएं। बताया जाता है कई आतिबाजी वालों ने देशी बम भी बेचे हैं। जिससे लगता है कि पटाखे जलाने के शौकीन व आतिशबाजी माफियाओं पर सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध, एनजीटी के नियमों, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था व पर्यावरण को सुरक्षित रखने की अपील का कोई असर नही हुआ। उधर सूत्रों का दावा है कि जहाँ पुलिस कस्बे में आतिशबाजी नहीं बिकने का हवाला देती रही तो दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मियों की सरपरस्ती में खुलेआम पटाखा बिक्री होती रही।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>