" data-ad-slot="">

फर्जी पीएचडी डिग्री के आरोप में जीबीयू के स्टॉफ आफिसर मीना सिंह पर मुकदमा दर्ज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-फर्जी मामला उजागर होने पर रजिस्ट्रार को उत्पीडन करने की दे रही थी धमकी
ग्रेटर नोएडा, 15 नवम्बर (देशबन्धु)। गौतम बुद्ध विवि में फर्जी पीएचडी डिग्री मामले में निलंबित स्टाफ आफिसर मीना सिंह पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिला न्यायालय ने फर्जी डिग्री मामले में निलंबित की गई गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की स्टॉफ ऑफिसर डा. मीना सिंह के खिलाफ इकोटेक एक थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया था। आरोप है कि पीएचडी की फर्जी डिग्री के जरिए मीना सिंह स्टॉफ ऑफिसर के पद तक पहुंची। पूर्व में विवि की जांच कमेटी में उनको फर्जी डिग्री के मामले में दोषी पाया गया था। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार एसएन तिवारी ने 156(3) के तहत न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। दाखिल की गई अर्जी में कहा गया था कि फर्जी दस्तावेज को मीना सिंह की तरफ से जानबूझ कर विवि में पेश किया गया। वर्ष 2010 में जौनपुर व वर्ष 2011 में मेरठ से पीएचडी करने की बात बताई गई। 2019 में स्टॉफ ऑफिस की फर्जी डिग्री के संबंध में विवि प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत पर जांच कराई गई तो पाया गया कि फर्जी डिग्री के जरिये नौकरी हासिल की गई है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर ईकोटेक एक थाना पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। रजिस्ट्रार एस.एन. तिवारी का कहना है कि विवि जांच में जब पता चला कि मीना सिंह की पीएचडी की डिग्री फर्जी है तो व राजनीतिक रसूक के चलते लगातार धमकी दे रही थी कि लैंगिक उत्पीडन के आरोप में मुकदमा दर्जकराकर मानहानि धूमिल करूंगी। उन्होंने बताया कि राजनीति व पुलिस प्रशासन में पकड़ होने की वजह से मीना सिहं पर मुकदमा दर्ज नहीं हो पा रहा था, आखिरकार कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। मीना सिंह पर धारा-406,420,467,468,471,417 और 419 आईपीसी के तहत इकोटेक थाने में मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>