" data-ad-slot="">

शहर व गांवों में धूमधाम से लोगों ने की गिरिराज गोवर्धन की पूजा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,15 नवम्बर। पांच दिवसीय दीपोत्सव के चौथे दिन शहर के मंदिरों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। शहर के अल्फा एक स्थित शिव शक्ति मंदिर एवं गामा एक स्थित गौरीशंकर मंदिर में रविवार को गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर सुबह एवं शाम श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। अल्फा एक मंदिर में विभिन्न व्यंजनों से अन्नकूट का भोग भगवान को चढ़ाया। पशुधन रखने वाले परिवार, किसानों ने पशुओं को स्नान कराया। गाय पालकों ने गाय को विभिन्न रंगों से श्रृंगार किया। गामा एक मंदिर परिसर में महिलाओं ने गोबर से सुंदर गोवर्धन पर्वत तैयार कर दीप जलाकर पूजा अर्चना की। वहीं घरों में विधि विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा कर भोग चढ़ाया। वहीं सड़क एवं सेक्टर में घूम रही गाय को रोटी खिलाकर पुण्य अर्जन किया। देहात क्षेत्र में किसानों ने पारंपरिक एवं विधि विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। गांवों में किसानों ने गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति तैयार कर दीप जलाकर किए। किसानों ने पशुओं का स्नान कर श्रृंगार किया। गायों के रखने वाले स्थान की साफ सफाई की गई। मुकुल गोयल ने बताया कि श्री महाराजा अग्रसेन वैश्य सेवा समिति द्वारा हर वर्ष अग्रसेन भवन स्वर्ण नगरी में किया जाने वाला गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम इस वर्ष स्थगित है। कार्यक्रम में लगभग 1200 लोग रहते थे। सभी की सुरक्षा के मद्देनज़र यह निर्णय कमेटी द्वारा लिया गया।
सेक्टर डेल्टा-दो में गोवर्धन पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया
सेक्टर डेल्टा-दो आरडब्लूए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि अपने आवास पर गोवर्धन पूजा बड़े धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा दिवाली के दूसरे दिन आती है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहते हैं। आलोक नागर ने बताया कि मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों इंद्र के प्रकोप से बचाया था और देवराज के अहंकार को नष्ट किया था। भगवान कृष्ण ने अपनी सबसे छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाया था। तभी से गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा आरंभ हुई। गोवर्धन पूजा, इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। दिवाली से अगले दिन मनाया जाने वाला यह पर्व इस बार रविवार को मनाया जा रहा है हर साल यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होता है। जिसमें गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>