ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एंड्रॉयड एप डेवलपमेंट पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विभागाध्यक्ष डॉ. राजदेव तिवारी ने विभाग के अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में किया। यह प्रशिक्षण शिविर कम्प्यूटर साइंस के द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा आयोजित किया गया। इस शिविर में एंड्रॉयड एप के विभिन्न विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। पहले दिन एंड्रॉयड का सामान्य परिचय, टेक्स्ट फॉर्मेटिंग, बटन फॉर्मेटिंग, मैसेज प्रदर्शन, इमेज इन्सर्शन, मुद्रा कन्वर्टर, आदि विषयों के बारे में बताया गया। दूसरे दिन लेआउट्स, पैराग्राफ फॉर्मेटिंग, आइकॉन, नेविगेशन आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। शिविर में विद्यार्थिओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…