" data-ad-slot="">

हेलमेटमैन ने यात्रा निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 फरवरी। हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार ने जिला कार्यालय से 15 किलोमीटर की पैदल हेलमेट की शव यात्रा निकाली, जिसे अपर जिला अधिकारी दिवाकर सिंह ने हरी झंडी दिखायी, जो ग्रेटर नोएडा के सभी सेक्टरों से होते हुए  नॉलेज पार्क  में समाप्त हुई। यह यात्रा पूरे दिल्ली एनसीआर को जागरूकता का संदेश देते हुए 16 फरवरी को इंडिया गेट से राजघाट पर समाप्ति होगी। हेलमेट मैन ने बताया कि प्रतिवर्ष डेढ़ लाख लोगों की मौत हो रही है जो नए कानून के बावजूद भी सड़क दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बराबर है। सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को पिछले 6 साल से हेलमेट मैन जागरुक कर रहे हैं और अब तक 25 हजार हेलमेट देकर 2 लाख गरीब बच्चों को निःशुल्क किताबें दे चुके हैं।

इस अभियान से भारत के सभी माता-पिता को संदेश देना चाहते हैं सड़क दुर्घटना में प्रति वर्ष डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है उसमें पचास हजार ऐसे युवा होते हैं जो अपने घर के चिराग होते हैं और आज यह समस्या भारत में कोरोना वायरस से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है जो लोगों को दिखाई नहीं दे पा रहा है। क्योंकि सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत से भारत के नागरिकों के लिए चिंता का विषय नहीं रहता है और हर दिन लाखों लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते रहते हैं और भारत के नागरिकों के किसी अपनों की सड़क दुर्घटना में मौत होती है। पुलिस और सरकार को जिम्मेदार मानते हैं और उन्हें सिर्फ कोसते रहते हैं जीवन भर लेकिन सड़क पर उस घटना से सीख लेकर दूसरों को जागरूक करने के लिए बहुत कम लोग हैं जो ऐसा सोच पाते हैं। आज देश की हालत ऐसी है कोई सड़क पर मरता है और सड़क जाम कर देता है उसके लिए तुरंत 10 लाख के मुआवजे दे दी जाती है, इससे यही पता चलता है भारत सरकार सिर्फ मुर्दों के लिए है इंसानों के लिए तो उसके पास समय ही नहीं है। क्योंकि मुर्दा में उसे अपनी राजनीति और वोट बैंक दिखता है और इसका परिणाम आज ऐसा हो गया है जिसके घर के चिराग बुझ गए हैं उनसे कोई मिलना नहीं चाहता और ना ही अपने आप को बदलना चाहता है। कार्यक्रम में धनलक्ष्मी सिंह, मुकुंद सिंह, गौरव सिंह, अमित सिंह, राणा शुभम सिंह, विकास पांडे, राघव झा, दयानंद चौधरी, अभिषेक झा, प्रियवृत्त परमार, अजीत नगर आदि लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>