रबूपुरा। शादी में कम दहेज लाने से नाराज ससुराल वालों द्वारा मारपीट व विभिन्न प्रकार से उत्पीडन करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो हताश होकर पीड़िता ने अपर आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने दो महिलाओं समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अनुसर कोतवाली खुर्जा देहात के गांव अगौरा निवासी शबाना पुत्री शाहिद की शादी करीब एक वर्ष पूर्व रबूपुरा कोतवाली के जावेद पुत्र इशाक निवासी अनवरगढ़ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में कम दहेज लाने के कारण ससुराल पक्ष खुश नहीं था तथा कुछ समय बाद ही एक लाख की नकदी व बाईक की मांग करते हुए पीड़िता का विभिन्न प्रकार से उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता के असमर्थता जताने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि जानकारी होने पर मामला सुलझाने के लिए पीड़िता की मां व भाई जब उसकी ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि पीड़िता के पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर दूसरी महिला से भी निकाह कर लिया। अथक प्रयास के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तो पीड़िता ने समूचे घटनाक्रम की स्थानीय पुलिस से शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है तहरीर अनुसार जावेद, जाविद, जाकिर, अशरफी व फिरदौसी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…