ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “निर्माण स्थल पर सुरक्षा और निष्पादन की योजना” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल ने निर्माण स्थल पर सुरक्षा को अभियांत्रिकी जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए छात्रों को इससे सजग और सचेत रहने को कहा। विशेष अतिथि, अंजनी कुमार, सुपरिटेंट इंजिनियर,पुंज ल्योएड लिमिटेड, ओमान ने व्याख्यान दिया। उन्होंने व्याख्यान के दौरान छात्रों को विभिन्न विषयों से परिचित कराया जैसे निर्माण परियोजनाओं की योजना, कार्यों का क्रम, निर्माण विधियां, संसाधनों की योजना तथा आकलन तैयार करना। अंजनी कुमार ने परियोजना के संतोषजनक समापन के बारे में तथा विभिन्न गतिविधियों के लिए अवधि और निर्माण स्थल में रोजगार से उत्पन्न होने वाले श्रम पर विशेष रूप से बल दिया। डॉ. धीरज गुप्ता, अधिष्ठाता, जीएनआईओटी ने बच्चों के उत्साह को देखकर कार्यशाला को बेहतर बताते हुए भविष्य में भी और ऐसे आयोजनों पर ज़ोर देने की बात कही। कार्यशाला को सफल बनाने में सीनियर प्रोफेसर डॉ. रंजन कुमार, तबिश काद्री, शुभम सिंह, अनुपम शर्मा एवं शशिकांत शुक्ल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तरुन कुमार ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…