ग्रेटर नोएडा,23 दिसम्बर। ग्रेटर नॉएडा इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नालजी के सोशल क्लब द्वारा रक्तदान महादान की भावना को चरितार्थ करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्रेटर नॉएडा इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नालजी और लक्ष्मी नारायण मंदिर (सैक्टर-56, नोएडा) के सहयोग से 23 दिसंबर, सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के उप-प्रबंधक गौरव गुप्ता ने रक्त दान करके किया। संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश गोयल जी के सकारात्मक प्रयासों से शिविर में काफी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थिओं के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा के निवासियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान दिया। संस्थान के प्रबंधक राजेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, ग्रेटर नॉएडा इन्स्टिट्यूट ऑफ टेक्नालजी, सदैव रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…