जीएनआईटी के छात्रों ने समटयो टेक  इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का किया भ्रमण

ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। जीएनआईटी कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन विभाग,बी.टेक. प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र कल इंडस्ट्रियल विजिट के लिये समटयो टेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,नोएडा का दौरा किया। इस दौरान छात्रों ने पीसीबी डिजाइनिंग एवं इसको जोड़ने की तकनीकी की जानकारी के बारे में कम्पनी के सभी विभागों में जाकर उनके प्रतिनिधियों से विस्तारपूर्वक  समझा तथा भविष्य  में आने वाली  नई चुनौतियों और समाधानों के बारे में कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों से ब्यापक चर्चा की। इन छात्रों के साथ विभाग के दो संकाय प्रतिनिधि नरेंद्र बंसल एवं  पिंकी शर्मा  भी मौजूद  रहे। इस अवसर पर संस्थान  के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने भावी इंजीनियरों के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि आप भारत के तकनीकी व्यापार को नयी बुलन्दियों पर ले जा सकते हैं। निदेशक डॉ. सुधीर कुमार ने छात्रों को शुभकामना दिया तथा भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने पर बल दिया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *