जीडी गोयनका के बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

जीडी गोयनका के बच्चों ने धूमधाम से मनाया दीपावली का त्योहार

ग्रेटर नोएडा,13 नवम्बर। दीपावली का त्योहार हर एक के दिलों में उत्साह और ख़ुशी लाता है इसलिए इन्हें सम्पूर्ण राष्ट्र एक साथ मनाता है। रोशनी का त्योहार दीपावली जी.डी. गोएनका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में भी धूम-धाम से ऑनलाइन मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा नौ, दो व के.जी के छात्र तथा छात्रों ने ऑनलाइन विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस,चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज के महत्व को बताया। पारंपरिक वेशभूषा में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य जैसे- लक्ष्मी वंदना, हैप्पी दिवाली आदि प्रस्तुत किए। बच्चों ने ऑनलाइन दिवाली मानते हुए दीपावली के लिए सजावटी सामान भी बनाये। दीपावली के अवसर विद्यालय ने इंटर स्कूल प्रतियोगिता ‘दीपोत्सव – द फेमिली धमाका का भी आयोजन किया, जिसमें रंगोली,नृत्य,तथा पकवान बनाने की प्रतियोगिता हुई जिसमें ग्रेटर नोएडा में स्थित विद्यालयों और सोसाइटी के बच्चों तथा उनके माता पिता ने जोर–शोर से हिस्सा लिया और दीपावली के त्योहार की शुरुवात बड़े धमाकेदार ढ़ंग से कीI विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें करोना से सावधान रहने, इको फ्रैंडली दीपावली और सुरक्षित दीपावली मनाने का अनुरोध करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Spread the love