" data-ad-slot="">

जीबीयू में अंतरराष्ट्रीय परिसंघ के कार्यकारी निदेशक ने किया दौरा, मिलेगी छात्रवृत्ति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

-आगामी शैक्षणिक सत्र में शुरु होगी छात्रवृत्ति योजना, जिसमें जीबीयू हुआ शामिल

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।  स्कूल ऑफ़ बौद्ध स्टडीज़ एण्ड सिविलाइज़ेशन ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) के कार्यकारी निदेशक, गोविंद एस खम्पा का स्वागत किया गया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ  के तहत लाभार्थी विश्वविद्यालय पांच में से एक के रूप में चुना गया है। आगामी शैक्षणिक सत्र (2020-21) से छात्रवृत्ति योजना शुरू होने जा रही है। केवल 4-5 विश्वविद्यालय ही लाभार्थी बनने जा रहे हैं और जीबीयू भी उनमें से एक है। विवि के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा को सूचित किया गया है। आईबीसी की इस छात्रवृति का मुख्य ध्येय है ऐसे विदेशी छात्रों को छत्रवृति देना है जो भारत में बौद्ध अध्ययन की शिक्षा ग्रहण करना को इच्छुक हैं। इसी क्रम में आईबीसी ने जुलाई 2019 में एक सिम्पोज़ियम दिल्ली में किया था, जिसमें 38 देशों के बौध विद्वानों एवं बौध मठों के मठाधीश को आमंत्रित किया था तथा साथ ही देश के उन सभी विश्वविद्यालयों को भी आमंत्रित किया गया था। देश के सभी आमंत्रित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने विश्वविद्यालयों में चल रही बौद्ध अध्ययन के कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में दिल्ली विश्वविद्यालय, पुणे विश्वविद्यालय, बीएचयू, नव नालन्दा, नालंदा,  केंद्रीय संस्थान उच्च तिबेटी, सारनाथ, इत्यादि शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय  का प्रतिनिधित्व अन्तराष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ अरविंद कुमार सिंह ने किया था। अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी में आए  सभी प्रतिभागियों द्वारा सुझाए गए बातों ध्यान में रखते हुए आईबीसी ने यह निर्णय  लिया  कि वैसे विदेशी छात्रों  को छत्रवृति दी जाएगी  जो भारत में बौध अध्ययन को इच्छुक हैं। इस योजना तहत पूरे देश  से कुल 4-5 विश्वविद्यालय को ही चयनित किया गया है। इन्हीं विश्वविद्यालय में दाख़िला लेने वाले विदेशी छात्रों को ही इस छत्रवृति का लाभ मिल सकेगा। इस छात्रवृति के लिए चयनित विश्वविद्यालयों में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय भी है। जानकारी  को साझा करने हेतु आईबीसी के गोविंद एस खमपा विश्वविद्यालय आए और यह जानकारी कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा से मिले। तत्पश्यचात उन्होंने विश्वविद्यालय के बौध अध्ययन विभाग का भी भ्रमण किया एवं साथ ही संकाय सदस्यों से बातचीत की। खमपा ने विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों को दी जानेवाली सुविधाओं को भी देखा और समझा। विदेशी छात्रों को दी जानेवाली सुविधाओं को देख और समझ के वो काफ़ी सन्तुष्ट थे। डॉ. अरविन्द कुमार सिंह के अलावा इस बातचीत में डॉ प्रियसेन सिंह, डॉ ग्योरमेट डोरजे, डॉ. चन्द्रशेखर पासवान, डॉ प्रियदरसिनी मित्तरा, विक्रम यादव, इत्यादि।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>