ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी सूरजपुर में शहीद भगत सिंह स्मारक स्कूल के बच्चों को वाहिनी के सेनानी संतोष कुमार ने बल के अन्य पदाधिकारियों के साथ जल संरक्षण, साम्प्रदायिक सद्भावना एवं स्वच्छता अभियान के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य तारा चन्द चौहान, सीनियर अध्यापिका तेजबीरी व छात्र-छात्राओं ने जल शक्ति अभियान व साम्प्रदायिक सद्भावना दिवस के अवसर पर मौ. आसिफ खान, डिप्टी कमांडर द्वारा स्वागत भाषण के साथ जल संरक्षण के उपाय बताया। संतोष कुमार, सेनानी,39 वीं वाहिनी ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया और कहा कि देश मे जल का स्तर इतना कम हो गया है, यदि जल को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाले समय में जल का भारी संकट हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि समाज में प्रत्येक परिवार को कम से कम एक वृक्ष जरुर लगाकर उसका संरक्षण एक शिशु की तरह करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान बच्चों को शपथ दिलाने के साथ पुरस्कृत व पारितोषिक वितरण किया गया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…