" data-ad-slot="">

मंगलमय संस्थान में पर्यावरण जागरुकता के तहत किया पौधारोपण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

ग्रेटर नोएडा,28 नवम्बर। मंगलमय संस्थान में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने और शहर को हरा-भरा बनाने के लिये किया गया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर की अपील का अनुसरण करते हुए मंगलमय संस्थान में बायोटेक विभाग के छात्रों ने पौधरोपण का आयोजन किया तथा अपनी जननी धरती मां को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक अतुल मंगल व उप संस्थापक अनुज मंगल के द्वारा हुई। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि  पौधरोपण में शामिल होना बेहद खास बात है।

भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है। इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। पौधे लगाने से ज्यादा जरूरी इनकी देखभाल करना है। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. के. के. गौर ने इस अवसर पर कहाकि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं। जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है। इसे संरक्षित करना ही होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संचालिका सुधांशु त्यागी समेत सभी छात्र व शिक्षक गण उपस्थित थे। सभी लोगों ने पौधरोपण कर पेड़ लगाने  व उनका संरक्षण करने संकल्प लिया।

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

7 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>