" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

खूनी संघर्ष में घायल की उपचार के दौरान हुई मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत करीब एक सप्ताह पूर्व हुए बच्चों के विवाद के बाद दो पक्षों में हुए खूनी संर्घष में घायल हरिओम पुत्र सुरजीत की गुरूवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना से माहौल गमगीन हो गया है तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला हत्या की धाराओं में परिवर्तित कर आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। गौरतलब है कि बीते गुरूवार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी संजीव व हरिओम के बच्चों में स्कूल जाते समय विवाद हो गया था। जिसके बाद मामला बड़ो के बीच पहुंच गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है इसी दौरान एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडो आदि से हमला कर दिया था। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे ग्रेटर नोएड़ा के कैलाश अस्पताल मे भर्ती कराया था। हरिओम के भाई बीरेन्द्र ने संजीव, पुनीत, दीपक, देवू समेत 5 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को तीन पूर्व गिरफतार कर जेल भेज दिया था तथा अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

2 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

1 day ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>