रबूपुरा। बीती रात युमना एक्सप्रेस वे पर आगर से गाजियाबाद जा रही स्फिट कर अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने उसे जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मार्ग पर काफी समय यातायात वाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को वहां से हटाकर आवागमन सुचारू कराया। उधर पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार गाजियाबाद के राजनगर निवासी अभिषेक पुत्र भोपाल ने शिकायत की है कि उसका भाई विकास किसी काम से आगर की तरफ गया था। वहां से लौटते समय बुद्धवार रात करीब 10 बजे यमुना एक्सप्रेस के रास्ते वह वापिस लौट रहा था। इसी बीच गांव रौनीजा के समीप अचानक कार पलटती हुई दूसरी साइड़ जा गिरी। आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिसके कारण हादसा हुआ है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…