" data-ad-slot="">

जीबीयू में सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के सहयोग से संगोष्ठी आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

बौद्धिक संपदा अधिकार आईपीआर के महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा,26 फरवरी। गौतम बुध विश्वविद्यालय में माइक्रो स्मॉल एण्ड मीडियम एंटरप्राइजेज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा उद्यमिता पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस विशेष संगोष्ठी का उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकार आईपीआर के महत्वपूर्ण मुद्दों को संबोधित करना था। आज की प्रतिस्पर्धात्मक दुनिया में अपने विचारों के रक्षा के बारे में उद्यमियों को जागरूक करना है। यह महसूस किया जाता है कि आईपीआर को उद्योग विशेष कार्य में सभी शिक्षाविदों और स्टार्टअप्स द्वारा अधिक समझ और ध्यान देने की आवश्यकता है।

संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बी.आर. गुप्ता, मुख्य निदेशक, ब्राइट लाइफ टेक्नॉलॉजीज थे, तथा प्रमुख वक्ता ऑपेंद्रा शर्मा, प्रबंधक, एनएसमई, ओंकार सिंह मैनी, मुख्य प्रबंधक, पंजाब एंड सिंध बैंक और सुनैना मगन, संस्थापक, वरानसेज आर्ट गैलरी। इस कार्यक्रम के समन्वयक दिनेश कुमार ने अपने विचार साझा किए। प्रो. स्वेता आनंद ने कहा कि  ऐसे आयोजन गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के अनुकूल माहौल बनाने के दृष्टिकोण का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमें एक दायरे से बाहर सोचने की जरूरत है, दिनेश कुमार ने पेटेंट के संदर्भ में भी बच्चों को अवगत कराते हुए कहा कि जब ज्ञान सार्वजनिक डोमेन पर प्रकाशित होता है तो इसे पेटेंट के लिए लागू नहीं किया जा सकता, पेटेंट के लिए उन्होंने जरूरी बातें बताएं जैसे नवीनता, अविष्कार शक्ति,तथा उद्योग की मूलभूत आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संवेदी करण अभियानों की एक श्रृंखला में गौतमबुद्ध विवि संगोष्ठी और व्याख्यान अपने छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर ला रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित नम्रता नारायण, औद्योगिक प्रेरक, सफल उद्यमी ने बौद्धिक संपदा प्रणालियों के बारे में अपने विचारों को साझा किया, जो वर्तमान उन्नति के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि  आज की ज्ञान आधारित अर्थव्यस्था में प्रतिस्पर्धी और प्रासंगिक बने रहने के लिए अनुसंधान और नवाचार करने की निरंतर आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र चौधरी, डॉ. ताशफीन अशरफ, डॉ. विनय कुमार लिटोरिया,  एवम अभिनव शर्मा उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>