" data-ad-slot="">

ब्रैस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरुक, बताए कैंसर डिटेक्शन के तरीके

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बताया आम ज़िन्दगी में कैसे लगायें ब्रैस्ट कैंसर का पता, किये सिलिकॉन डमी इस्तेमाल

ग्रेटर नोएडा,27 फरवरी। एक अध्ययन के अनुसार देश में ब्रेस्ट कैंसर सबसे आम कैंसरों में से एक है, साथ ही हर चार मिनट में एक महिला ब्रैस्ट कैंसर से डायग्नोज़ होती है। देर से इलाज शुरू होना और जागरुकता की कमी इस चिंताजनक आंकड़े के प्रमुख कारण है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए जागरुकता के उद्देश्य से हाल ही में जेपी अस्पताल ने ब्लिस फाउंडेशन के सहयोग से ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग एंड ब्रैस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन पर एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डॉक्टर आशीष गोयल और उनकी टीम के ऑन्कोलॉजी डॉक्टर अभिषेक गुलिया, डॉक्टर रेखा और डॉक्टर विकास ने उपस्थित महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरुक किया। साथ ही कार्यक्रम में ब्लिस फाउंडेशन के वालंटियर्स और मेम्बर्स भी मौजूद थे जिन्होंने ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता का सन्देश दिया, और व्यवहारिक ज़िन्दगी में कैसे ब्रैस्ट कैंसर के लक्षणों को पहचाना जाए इसको बेहतर तरीके से समझाने के लिए सिलिकॉन ब्रैस्ट डमीज़ के ज़रिये समझाया। डॉक्टर आशीष गोयल, एसोसिएट डायरेक्टर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, जेपी अस्पताल, नोएडा ने कहा कि कैंसर के विषय में ध्यान देने वाली बात है कि एक गांठ को बनने में बहुत वक़्त लगता है, ऐसे में यदि कोई महिला आज अपनी ब्रैस्ट में किसी गांठ की उपस्थिति महसूस कर रही है, तो बहुत मुमकिन है वह गांठ उस जगह पिछले कम से कम 6 से 8 महीनों से हो। इसलिए तुरंत संबंधित डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए, ताकि आने वाले जोखिम को रोका जा सके। कैंसर का बढ़ता दायरा चिंता का विषय है ही, लेकिन उससे कहीं अधिक चिंताजनक है इसका अब कम उम्र की महिलाओं में नज़र आना। कैंसर के बढ़ने के कारण बहुत व्यापक हैं, जिसमे बदलती जीवनशैली भी एक है, एहतियात के तौर पर शरीर में किसी भी गाँठ को नज़रंदाज़ न करें, तुरंत डॉक्टर की सलाह लें, साथ ही 40 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को नियमित ब्रैस्ट स्क्रीनिंग के लिए जाना चाहिए, और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। कार्यक्रम में सिलिकॉन ब्रैस्ट डमीज़ के इस्तेमाल के साथ बताया गया कि किस तरह ब्रैस्ट में गाँठ महसूस हो तो डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, साथ ही डमीज़ के ज़रिये यह भी बताया गया कि किस तरह ब्रैस्ट में डिंपल या गड्ढा हो तो वह भी ब्रैस्ट कैंसर का शुरुवाती लक्षण हो सकता है, क्योंकि हो सकता है की कैंसर की गाँठ ब्रैस्ट की त्वचा को अन्दर की और खींच रही हो। ब्रैस्ट कैंसर के प्रति जागरुकता का यह व्यवहारिक तरीका बहुत कामयाब है। कैंसर के प्रति जागरुकता के ऐसे ही तरीकों की ज़रूरत है ताकि इस बढ़ते आंकड़े को रोकने में मदद मिले।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

12 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

12 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

12 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

15 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>