" data-ad-slot="">

दिल्ली में हो रहे हिंसा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। गत दिनों दिल्ली में हुई हिंसक घटनाओं और होली पर्व के निकट होने के चलते पुलिस-प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट हो गया है। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो तथा असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी हो सके इसके लिए हर दिन बैठक आयोजित कर शांति सौहार्द बनाये रखने की अपील की जा रही है। इसी क्रम में गुरूवार को रबूपुरा कोतवाली परिसर में स्थानीय पुलिस ने बैठक आयोजित की। पुलिस ने लोगों से अपील की है पिछले दिनों नागरिकता कानून को लेकर विभिन्न स्थानों पर विरोध हो रहा है तथा दिल्ली में कुछ हिंसक घटनाएं हुई हैं और उनके सम्बंध में कुछ अफवाहें भी सोशल मीड़िया पर चल रही हैं, जिनसे हमें सावधान रहना चाहिए तथा एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाना चाहिए। वहीं एसआई सतपाल सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में होली का पर्व समीप आ रहा है। जिसमें हम सभी को शांति सौहार्द व आपसी भाईचारें को बरकरार रखना है तथा कोई असमाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। इस मौके पर एसआई राजवीर सिंह, एसआई प्रेम गिरी, एसआई रितेश कुमार, एसआई सुभाष सिंह, मोहित कुमार, अशोक भाटी, तौफीक खां, शाहिद मंजूर, ओमवीर सिंह, आकाश कुमार, मूलचंद्र शर्मा, दीपक छोंकर, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, गंगादान आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>