" data-ad-slot="">

जी.डी. गोयनका में मनाया गया ऑन लाइन दशहरा महोत्सव, बच्चों ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 अक्टूबर। सभी धर्मों के पर्वों व त्योहारों को अद्भुद तरीके से मनाने में अग्रणी स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में आन लाइन दशहरा का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्रों ने श्रीराम भक्ति के अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भक्तिरस के गीत ’रामजी स्तुति’ तथा गरबा से जूम गुँजायमान हो गया। श्रीराम लीला के माध्यम से मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का अद्भुद प्रदर्शन किया, जिसको देखते ही जूम पर तालियों की ध्वनि ने आनन्द का समां बाँध दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी आन लाइन किया गया था। जिसमें डांडिया नृत्य, कथकली, अभिनय कला थी। कुल 35 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता 2.5 से 6 वर्ष के छात्रों के लिए थी जो अत्यन्त अवलोकनीय रही। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस कार्यक्रम ने सबको भावविभोर कर दिया श्रीराम व हनुमान जी के जयकारों से जूम गूँज उठा। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. रेणू सहगल ने श्रीराम व रावण के चरित्र की असमानता को बताते हुए कहा कि यद्यपि रावण हर क्षेत्र में श्रेष्ठ था फिर भी अधिक बुराइयों के समावेष से असुर कहलाया तथा उसका अंत करके श्रीराम ने पाप पर पुण्य की। अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की विजय हासिल की एवं सम्पूर्ण संसार को संदेश दिया कि गलत कार्य का परिणाम गलत होता है। साथ ही कहा कि हम सब के अन्दर कोई न कोई बुराई अवश्य होती तो हम सब यह संकल्प लेते हैं कि आज हम सब अपने अन्दर की एक बुराई को समाप्त कर देंगे। सभी प्रतिभागियों व छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा कर सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>