" data-ad-slot="">

मिशन शक्ति अभियान से रामईश संस्थान के महिलाओं व छात्रों को कराया रुबरु

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,22 अक्टूबर। रामईश संस्थान समूह के सौजन्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए “मिशन शक्ति अभियान” से वेबिनार के माध्यम से संस्थान की महिलाओं और छात्राओं को रूबरू कराया गया। अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस अभियान के मुख्य वक्ता गौतमबुध नगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह ने श्रोताओं को बताया कि हमारे देश में महिलाएं हमेशा से पूजनीय रही है चाहे दुर्गा माँ हो या घर में जन्मी कन्या। देश में महिलाएं हमेशा से सम्मानित रही है। शैलेंद्र ने बताया कि पूर्व काल में भी इन्द्र देव की सभा में सभी अहम पद एवं मंत्रालय स्त्रियां या देवियों के पास ही रहे है चाहे वो वित्त मंत्रालय की लक्ष्मी देवी हो या शिक्षा मंत्रालय की माता सरस्वती, तो हम कौन होते है उनसे उनके अधिकारों को वंचित करने वाले। नारी पुरुषों से भी श्रेष्ठ है और हमें एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए उन्हे देश की मुख्यधारा में लाना ही होगा। सिंह ने बताया कि “मिशन शक्ति अभियान” उत्तर प्रदेश में पूरे 180 दिनों तक चलाया जाएगा और इस अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकार को सुनिश्चित किया जाएगा अगर किसी भी महिला या छात्रा पर पूर्व में कोई जुर्म या प्रताडना हुई है तो दोषियों को कानूनी तरीके से जल्द से जल्द सजा मिलेगी और मामले का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सिंह ने बताया कि समाज में अगर हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें और उन्हें लड़कियों, महिलाओं का सम्मान करना सिखाएंगे तो अपने आप ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित कर सकते हैं। वेबिनार में जेनपेक्ट की सीनियर मैनेजर आरती चौहान ने भी नारी सम्मान और सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जिस दिन माता पिता और परिवार लिंग भेद से ऊपर उठकर बेटा और बेटी में फर्क करना बंद कर देंगे, उसी दिन से महिलाओं का आत्मसम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित हो जाएगी। वेबिनार में छात्राओं और महिलाओं को उनके नैतिक और कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया और सभी से अपील की गयी कि अपने अधिकारों को समझो और उनका सदुपयोग अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए करो।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>