-प्रेरित पालीवाल को 258 और शिखर को 341वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की
ग्रेटर नोएडा,5 अक्टूबर। ग्रेनो के प्रांजल कुशवाहा ने जेईई (ज्वाइंट एंट्रेस एक्जामिनेशन) एडवांस परीक्षा में 183 ऑल इंडिया रैंक हासिल कर शहर में अपना परचम लहरा दिया है। उसने अल्फा-एक स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से इस वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर एल्विन पिन्टो ने ऑल इंडिया रैंक लाने पर प्रांजल को बधाई दी है। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल से इसी वर्ष उत्तीर्ण हुए छात्र प्रेरित पालीवाल ने 258 रैंक और इसी स्कूल के शिखर अग्रवाल ने भी ऑल इंडिया 341 रैंक हासिल की है। रॉयन स्कूल ग्रेटर नोएडा से इसी वर्ष 12वीं परीक्षा पास कर निकली योग्या अग्रवाल ने 1412 रैंक हासिल की है। इसी स्कूल के देव जैन ने 4129 रैंक हासिल की है। रिया सैनी ने 5692 रैंक हासिल की है। ललित ब्रह्मा ने 6636 ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। आर्यन कुमार की 10977 रैंक आई है। खुशी कपूर ने 17135 रैंक हासिल की है। रॉयन स्कूल से कुल आठ विद्यार्थियों ने 20 हजार से नीचे रैंक हासिल की है। समसारा विद्यालय की छात्रा सौम्या गुप्ता ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम के द्वारा ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा में भाग लिया जिसमें सौम्या गुप्ता ने 16484 रैंक हासिल कर अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने उसकी इस सफलता की प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दूसरी तरफ, जेवर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र अभिनव यादव ने 19004 रैंक हासिल की है। वहीं, एस्टर पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा के श्रेय गर्ग ने जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए 29 हजार रैंक हासिल की है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…