जेपी इंटरनेशनल स्कूल को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
ग्रेटर नोएडा,10 दिसम्बर। सेक्टर ओमेगा-एक स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पुरस्कार “इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड” से नवाजा गया यह लगातार दूसरी बार है कि स्कूल को इस अवार्ड से नवाजा गया। ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड एक बेंच मार्क है जो उन स्कूलों को दिया जाता है जो युवाओं में वैश्विक सोच और नागरिकता को विकसित करने में उत्कृष्ट स्तर पर काम करते हैं, और वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सीखने का वातावरण भी उच्च स्तर का प्रदान करते हैं । स्कूल के छात्र और शिक्षक पूरे वर्ष भर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण पद्धति के अनुरूप विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट एवं गतिविधियों में लगे रहे यह अवार्ड उनकी इसी कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसके अलावा जेपी इंटरनेशनल स्कूल को “मार्केट एक्सल डाटा मैट्रिक्स” द्वारा प्रतिष्ठित वार्षिक स्कूल रैंकिंग में दूसरा स्थान प्रदान किया गया। स्कूल के चेयरमैन रोशन अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…