ग्रेटर नोएडा,10 दिसम्बर। स्वर्ण नगरी स्थित जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल के बारहवीं सत्र 2018-19 के उत्तीर्ण छात्रों में से कनिष्का भाटी व मनीष सिंह ने सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा 2019 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विषिष्ट योग्यता प्रदर्शित करने तथा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों में आने के उपलक्ष्य में सम्मानित उत्कृष्टता प्रमाण पत्र को हासिल किया। फिर से अपने विद्यालय, अध्यापकों व परिवार का नाम रोशन किया।
जैसे ही सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र को देखा गया, विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। उपस्थित अध्यापकों ने प्रधानाचार्या के साथ अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी ने छात्रों की मेहनत व लगन की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने छात्रों को अपना आषीर्वचन दिया तथा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की ईश्वर से मंगल कामना कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…