रबूपुरा। बीती रात घर के बाहर खड़े किसान के ट्रैक्टर से चोरों द्वारा बैट्री चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो उसने तलाश के बाद सुराग नहीं लगने पर पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। कस्बा के मौहल्ला फूलविहार निवासी किसान नफीस सोमवार देर शाम खेत से कार्य कर लौटे और घर के बाहर अपना टैक्टर खड़ा कर सो गये। मंगलवार सुबह जब वह टैक्टर लेकर खेत पर जाने लगे तो वह चालू नहीं हुआ। जिसके बाद किसान को बैट्री चोरी होने का पता चला। काफी देर इधर-उधर तलाश के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि 5 दिन पूर्व उक्त किसान के खेत में पशुओं के चारे के लिए रखी करीब एक लाख रूपये की धान की पराली में आग लगने से जलकर राख हो गई थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की आशंका जताते हुए शिकायत की थी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…