रबूपुरा। शादी समारोह में खींचे गये फोटो देने की एवज में पैसे मांगने पर कुछ लोगों ने फोटोग्राफर के साथ मारपीट की तथा दुकान में भी तोड़-फोड़ की। आरोप है बचाव के लिए पीड़ित के मां पर भी उक्त ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है तथा मामले की पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से ंइंकार कर रही है। जानकारी अनुसार सोनू पुत्र नौरंग अपने गांव में ही फोटो ग्राफर की दुकान करता है। जिसने गांव की एक शादी में फोटो एवं वीडियोग्राफी की थी। उक्त व्यक्ति मंगलवार को पीड़ित की दुकान पर आकर अपने फोटो व वीडियों मांगने लगे। आरोप है कि जब दुकानदार ने अपने पैसे मांगे तो युवक आग बबूला हो गये तथा अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट व तोड़-फोड़ शुरू कर दी। बचाव के लिए आई पीड़ित की मां के साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…