रबूपुरा। दुकान से घर जा रही किशोरी के साथ कुछ असमाजिक तत्व के युवकों ने छेड़छाड़ की तथा पीड़िता के विरोध करने पर ऐसिड अटैक करने की धमकी दी। जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। समूचे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की गई है। उधर पुलिस ऐसी किसी धमकी से इंकार करते हुए मामले को पैसे के लेन-देन का विवाद बता रही है। जानकारी अनुसार कस्बा निवासी एक किशोरी सोमवार शाम दुकान से समान लेकर अपने घर जा रही थी। आरोप है इसी दौरान रास्ते मंे जुआ खेल रहे कुछ युवकों ने उसके साथ अभ्रदता करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने व शोर मचाने पर उक्त ने किशोरी के चेहरे पर तेजाब ड़ालकर जलाने की धमकी देकर फरार हो गये। जिससे सहमी किशोरी घर पहंुची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ऐसिड़ अटैक की धमकी से इंकार करते हुए आपसी विवाद का मामला संज्ञान में आने व जांच किये जाने की बात कह रही है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…